महासमुंद : गाँव में मीटिंग के दौरान विवाद होने पर दो लोगों ने की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखेडा में 4 जुलाई की रात मीटिंग के दौरान विवाद होने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
4 जुलाई को ग्राम गौरखेडा निवासी राज कुमार के द्वारा गांव के नीम चौक के पास मिटिंग रखा गया था. मीटिंग में कमलेश सांवरा भी शामिल होने गया था. जहां पहले से ही बहुत सारे लोग इक्कठा हो गये थे. मिटिंग के दौरान वाद-विवाद होने लगा. इसी दौरान रात करीब 09 बजे ईश्वर सांवरा, कमलेश को देखकर अश्लील गाली गलौज करने लगा.
कमलेश ने गाली गलौज करने से मना किया तो ईश्वर सांवरा एवं उसका लडका पोषन सांवरा दोनों एक राय होकर आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुये ईश्वर सांवरा ने पास में पडे ईट के टुकडे से कमलेश के सिर में मारा तथा पोषन सांवरा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट करने से कमलेश को चोटे आयी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.