महासमुंद : "पौधा तुंहर दुवार योजना" अंतर्गत निःशुल्क घर पहुंचाकर प्रदान किया जाएगा पौधा
संसदीय सचिव चंद्राकर ने पौधा तुंहर दुवार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
निःशुल्क घर पहुंच सेवा
इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मौके पर उपस्थित हितग्राही को पौध वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और संरक्षण की दिशा में वन विभाग द्वार यह सराहनीय पहल की गई है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उप वनमंडल अधिकारी महासमुंद अब्दुल वहीद खान ने बताया कि करीब एक लाख फलदार पौधों का वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जो 31 जुलाई तक चलेगा।
ज्ञात है कि राज्य शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर तोषराम सिन्हा परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद, कौशल आडिल बीट वन अधिकारी महासमुंद, दीपक शर्मा बीट वन अधिकारी महासमुंद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें