शादीशुदा होते हुए दूसरी महिला से प्रेम संबंध रखने पर युवक की... - CG Sandesh

शादीशुदा होते हुए दूसरी महिला से प्रेम संबंध रखने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच सड़क में चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी के मुताबिक जिस युवक को उसने मारा है वह शादीशुदा था लेकिन गांव की एक लड़की से भी संबंध बना लिए थे। उसे यह गलत लगा इसलिए उसने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8 बजे चारामा क्षेत्र के भोथा गांव का रहने वाला युवक उमेश बघेल (28 वर्ष) अटल चौक के पास खड़ा था, तभी आरोपी लकेश्वर निषाद वहां पहुंचा और उसने उमेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले से उमेश बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उमेश शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसका अफेयर एक दूसरी लड़की के साथ चल रहा था। पत्नी के होते हुए किसी और के साथ अफेयर रखने के लिए उसने कई बार उमेश को समझाया था, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी ने बताया कि ऐसे लोग समाज को गंदा करते हैं, इसलिए उसने उमेश की हत्या कर दी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें