सांकरा : भाई-बहन की पिटाई करने वाले के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : भाई-बहन की पिटाई करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

सांकरा थाने में एक महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई को रात करीब 8 बजे ग्राम गौरिया निवासी संतोषी सिदार के घर के सामने संतोषी का देवर कमर चंद सिदार घर के सामने संतोषी के भाई राजकुमार सिदार के साथ पुरानी पारिवारीक विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौज कर रहा था. 

गाली गुप्तार सुनकर संतोषी बिच-बचाव करने गयी तो कमर चंद सिदार रोड़ में पड़े डण्डा को उठाकर संतोषी के सिर व राजकुमार के सिर में डण्डा से मारा. संतोषी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कमर चंद सिदार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें