खेत में मिला मादा भालू और शावक का शव, करंट की चपेट में आने स... - CG Sandesh

खेत में मिला मादा भालू और शावक का शव, करंट की चपेट में आने से मौत

कांकेर। जिले के नरहरपुर परिक्षेत्र अंतर्गत थानाबोडी में करंट के चपेट में आने से मादा भालू और बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बोर कनेक्शन लिये लगाए बिजली के तार की चपेट में आने से मादा भालू और उसके शावक की मौत हो गई है। सुबह जब इसकी खबर किसान को हु़ई तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

थानाबोडी गांव में प्रेम सिन्हा के खेत में मादा भालू और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है। मादा भालू की उम्र लगभग 5 साल और बच्चा 4 महीना का है। खेत मालिक के खेत से करन सिंह बोर के लिए बिजली कनेक्शन ले गया था जिसकी चपेट में दोनों भालू आ गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालुओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें