CG : नक्‍सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, दो हजार के नोट के 27 ... - CG Sandesh

CG : नक्‍सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, दो हजार के नोट के 27 लाख 62 हजार रुपए बरामद

कांकेर। जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों दो हजार रुपए के नोट खपा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से कुल 27 लाख 62 हजार का 2000 के नोट बरामद किया है।

गिरफ्तार दोनों लोगों की पहचान विपल्व कदार निवासी पखांजूर क्षेत्र का पानावर और रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर के रूप में हुई है। विपल्व सिकदार कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। गढ़चिरौली पुलिस ने घेराबंदी कर किया दोनों को गिरफ्तार किया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें