महासमुंद : विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
महासमुंद : हर वर्ष की तरह 06 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी एन.आर.सी.पी, आर.एम.ओ, जिलाएपिडिमियोलाजिस्टकी उपस्थिति में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुन्द में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिग स्टॉफ/नर्सिग छात्राओं को जूनोटिक बीमारियों से बचाव तथा नियंत्रण की जानकारी प्रदाय की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 जैसी महामारी के बाद पशुओं से इंसानो में फैलने वाली बिमारियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बिमारियों में मुख्य तौर पर रेबीज, स्वाईन फ्लू, निपाह वायरस, बर्ड फ्लू, स्क्रब टाइफस सम्मिलित है। रेबीज के टीके समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें