CG : घर में घुसकर बदमाश ने की कृषि विस्तार अधिकारी पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
बीजापुर। जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल पर एक हमलावर ने हत्या के इरादे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में कृषि विस्तार अधिकारी के हाथ में चोट पहुंची है। घटना के बाद उन्हें भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी अनुसार रात तकरीबन 11 बजे कृषि विस्तार अधिकारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर के पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया। इससे पहले अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने उनपर फायरिंग कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारी के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में उनका इलाज जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें