मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक के लिए बनाया गया 112 स्वास्थ्य... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक के लिए बनाया गया 112 स्वास्थ्य शिविर कुटीर

जशपुर। जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् बेहतर लाभ देने के लिए जशपुर जिले के 112 हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर कुटीर बनाया गया है। जिससे मरीजों और डॉक्टरों को धूप, पानी, हवा से सुरक्षित रख सके। चिकित्सकों को मरीजों के ईलाज करने में समस्या न हो। अब स्थाई रूप से स्वास्थ्य कुटीर बनने से सुविधाएं और भी बढ़ गई है।


डॉक्टरों द्वारा ईलाज के बाद मरीजों को तत्काल निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया जा रहा है। गांव के ग्रामीणजनों को हाट बाजार के साथ अपने घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणजनों को समय के साथ पैसे की बचत हो रही है। अब उन्हें ईलाज के लिए दूर-दूर तक जाने की अवाश्यकता नहीं पड़ती। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी, शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों की भी जांच होता है। ईलाज के दौरान गंभीर मरीजों को उच्च अस्पताल में रेफर भी किया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें