World Cup 2023 : बड़ी बड़ी टीमों का छुड़ा चुकी है पसीना...12 स... - CG Sandesh

World Cup 2023 : बड़ी बड़ी टीमों का छुड़ा चुकी है पसीना...12 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने मैदान में उतरेगी ये टीम

भारत में इस साल 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है, इस टूर्नामेंट के लिए अब सभी 10 टीमों के नाम तय हो चुके है। आठ टीमें पहले से ही तय थीं, बाकी बची दो टीमों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे थे, जिसमें दो टीमें भी फाइनल हो चुकी है।

आपको बता दें की श्रीलंका वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली नौवीं टीम पलहे ही बन चुकी थी और अब 10वीं टीम के रूप में नीदरलैंड को वलर्ड कप का टिकट मिल चुका है।  अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराकर नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब 9 जुलाई को श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच क्वालीफायर टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। नीदरलैंड ने 12 साल बाद वर्ल्ड कप के मेन राउंड में जगह बनाई है। इससे पहले 2011 में भारत की संयुक्त मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप में डच टीम खेली थी। ओवरऑल नीदरलैंड ने पांचवीं बार वनडे वर्ल्ड कप के मेन राउंड में जगह बनाई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें