महासमुंद : सीएम बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत की
महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम लाफिनखुर्द की हेमलता साहू, ग्राम कोसरंगी के छन्नू लाल साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।
इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सोनदादर की डिलेश्वरी दीवान, ग्राम कमरौद के मोहन कुलदीप, ग्राम अनवरपुर के मेहरून निशा, ग्राम चिंगरिया के श्री फनीश मिश्रा एवं नगर पंचायत पिथौरा के राजेन्द्र श्रीवास, प्रेमीन बाई सिन्हा, कैलाशिनी साहू, पूजा महंती, अशोक तिवारी तथा बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़े टेमरी के प्रेमकुमार साव, ग्राम कलकसा के दलजीत सिंह एवं बसना नगर वार्ड 6 के सावित्री बाई के लिए राशि स्वीकृत किए है।
स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राहियों को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।