सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया विश्व जूनोसिस दिवस
सरायपाली : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया एवं डीपीएम नीलू घृतलहरे के निर्देशन में 6 जुलाई को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में विश्व जूनोसिस दिवस मनाया गया.
डॉक्टर बी. बी. कोसरिया ने बताया कि पशुओं से इंसानों को होने वाली बीमारियों के अध्ययन और रिसर्च पर जोर देने के लिए पहला विश्व जूनोसिस दिवस 6 जुलाई 1885 को मनाया गया था वर्ल्ड जूनोसिस डे जीव वैज्ञानिक लुई पाश्चर के द्वारा रैबीज का टीका खोजने में मिली सफलता की स्मृति में मनाया जाता है.
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लोगों में ज्ञात हर 10 संक्रामक रोगों में से 6 से अधिक बीमारियां जानवरों से फैल सकती है पशुओं एवम् मच्छरों से फैलने वाली मुख्यतः बीमारियां हैं रेबीज, स्वाइन फ्लू , डेंगू, चिकनगुनिया, ईबोला, जापानी इंसेफेलाइटिस, प्लेग,स्वाइन फ्लू, मंकीपॉक्स, एंथ्रेक्स, सार्स रोग, येलो फीवर जैसी बीमारियां हैं।
खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया हमें पालतू जानवरों के सीधा संपर्क से दूर रहना चाहिए पशुओं के लार, दूषित भोजन, श्वसन, हवा से बीमारियां फैलती है यदि हमारे घर में पालतू कुत्ता या बिल्ली है तो एक साल में दो बार उन्हें रेबीज का टीका अवश्य लगाएं। पशुओं को छूने के बाद अनिवार्य रूप अपना हाथ अवश्य धोवें।