बागबाहरा : ट्रक की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रुप से घायल
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम दारगांव के वेयर हाऊस के सामने ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिर्री निवासी संतोष साहू की बेटी ममता साहू 6 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे सायकल से स्कूल जाने बागबाहरा के लिए निकली थी. ग्राम दारगांव के वेयर हाऊस के सामने पहुंची थी तभी करीब 10:30 बजे ट्रक क्रमांक CG 04 CV 3555 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ममता को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें