सरायपाली : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 6 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बाजारपारा सरायपाली में हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे रामलाल डोंगरे पिता चमरू डोंगरे उम्र 49 वर्ष निवासी बाजारपारा वार्ड नंबर 11 को पकड़ा. आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के झोला में 2 लीटर वाली पेप्सी बोतल में भरा 2 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 200 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें