CG : युवक की जादू-टोने के शक में गला काटकर हत्या - CG Sandesh

CG : युवक की जादू-टोने के शक में गला काटकर हत्या

दंतेवाड़ा। जिले के गुड़से गांव में जादू-टोने के शक में युवक की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक जादू-टोना करता था, जिससे उसके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे थे। इसलिए टंगिया से गला काटकर युवक की हत्या कर दी। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गुड़से गांव के पटेलपारा के रहने वाले युवक सुक्को कवासी के घर 4 जुलाई की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले मासा मरकाम पहुंचे थे। जादू-टोने की बात को लेकर इनके बीच पहले काफी बहस हुई, फिर मौका पाकर दोनों युवकों ने टंगिया और कटरी से सुक्को का गला काट दिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने गांव वालों की मदद से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी गांव में ही किसी ठिकाने पर छिपे हुए हैं। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि युवक जादू-टोना करता था, जिससे परिवार के सदस्य बीमार हो रहे थे। इसलिए उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें