CG : एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, चारों की हालत गंभी... - CG Sandesh

CG : एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, चारों की हालत गंभीर

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के चिचोली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिए। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्‍यों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्‍थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के चिचोली ग्राम में रहने वाले वीरेंद्र यादव के परिवार के 4 लोगों ने शुक्रवार रात को जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फुलेश्वरी यादव जिसकी शादी भाटापारा में नंदलाल यादव के बेटे के साथ हुई है, वो अपनी डिलीवरी के लिए अपने मायके चिचोली आई हुई थी। लेकिन वहां उसका गर्भपात हो गया। जिसके बाद महिला के ससुर ने मायके वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी। जिसके डर से चारों ने जहर खा लिया। घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें