CG : शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई...राजनीतिक पार्टी के प्रचार... - CG Sandesh

CG : शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई...राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

कोरबा। स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़ आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एक शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

No Image

जारी आदेश के अनुसार, कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुमानीडांड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक जगतपाल कोर्चे द्वारा स्कूल में बच्चों को स्कूल में पढ़ाना छोड़ आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार में शामिल होने की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद मामले की ब्लॉक शिक्षाधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में जगतपाल कोर्चे दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षाधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जगतपाल कोर्चे को निलंबित कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें