क्षमता से अधिक बैठाने पर 5 स्कूल बसों पर की गई चलानी कार्यवा... - CG Sandesh

क्षमता से अधिक बैठाने पर 5 स्कूल बसों पर की गई चलानी कार्यवाही

कवर्धा : कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार स्कूल, यात्री बसों का परमिट क्षमता से अधिक बैठने और फिटनेस संबंधी जांच लगतार किया जा रहा है। 05 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू, आरसी कुंजाम परिवहन निरीक्षक और टीम द्वारा स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया गया। 

जिला परिवहन अधिकारी साहू ने बताया की निरीक्षण के दौरान 5 स्कूल बस पर 31 हजार 300 रुपए की क्षमता से अधिक बच्चो को बैठाने, प्राइवेट वाहन को चलाने और नियमों का पालन नहीं करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चलानी कार्यवाही किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें