CG : इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...पुलिस ने छापा मार... - CG Sandesh

CG : इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...पुलिस ने छापा मारा तो संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवतियां

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में छापा मारने के बाद इलाके में हड़कप मच गया है। फिलहाल पकड़े गए सभी युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान में आज पुलिस ने रेड मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, यहां काफी लंबे समय से जिस्मो का गोरख धंधा चल रहा था। इससे कॉलोनीवासी परेशान थे। कॉलोनीवासी की शिकायत पर पुलिस की टीम ने घर में छापेमारी की। यहां एक नाबालिग समेत 7 लड़कियां पकड़ाई है और दो ग्राहक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलाहल इस मामले में पुलिस अभी सभी से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें