पिथौरा : नगर पंचायत पिथौरा के पुराना भवन के स्टोर रूम से सामानों की चोरी
नगर पंचायत पिथौरा के पुराना भवन बाल मंदिर के स्टोर रूम में रखे जिम सामग्री व मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना से संबंधित जेनेरिक मेडिसीन एवं स्वास्थ्य उपकरण एवं फायर ब्रिगेड के सामान को किसी अज्ञात चोर ने 7-8 जुलाई की रात चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई को प्रभारी सफाई दरोगा श्याम कुमार तिवारी नगर पंचायत पिथौरा में सफाई सामग्री लेने हेतु निकाय के स्टोर रूम पुराना बाल मंदिर वार्ड क्र. 11 पिथौरा गया तो देखा की कमरों का ताला टूटा हुआ था. इस सम्बन्ध में कार्यलय प्रमुख को सूचना दिया गया जिस पर कार्यालय प्रमुख एवं निकाय के उप अभियंता तथा अन्य कर्मचारियों के साथ स्थल पर पहूंचकर निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण से पता चला की प्रथम कक्ष क्रमांक 01 स्टोर में रखे गये इनडोर जीम सामग्री, (डंबल 08 नग, वेटलिटिग 06 नग, जैगर 01 नग, डिप 05 नग) तथा द्वितिय कक्ष क्रमांक 02 में मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना से संबंधित जेनेरिक मेडिसीन एवं स्वास्थ्य उपकरण सामग्री तथा बाहर में रखे फायर ब्रीगेड का नोजल 02 नग, बैटरी 01 नग लोहे की सामग्री एवं फायर ब्रीगेड के अंदर रखे हुये पितल के उपकरण चोरी हो गया है. किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गयी है.
चोरी हुई सामग्री का जिम सामग्री तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना से संबंधित जेनेरिक मेडिसीन एवं स्वास्थ्य उपकरण सामग्री एवं फायर ब्रिगेड के सामान का बाजार मुल्य अनुमानित कुल 80 हजार से 85 हजार रुपये होगी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया गया है.