पिथौरा : माँ-बेटे ने मिलकर की पड़ोसी की पिटाई - CG Sandesh

पिथौरा : माँ-बेटे ने मिलकर की पड़ोसी की पिटाई

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोभाठा में माँ-बेटे ने मिलकर पडोसी के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम कोकोभाठा निवासी सियाराम यादव अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने पडोसी यशोदा ध्रुव जिसे वह दादी मानता है. यशोदा झाडफूंक का काम करती है. वह झाडफूंक करने के लिये दूसरे गांव भी जाती है जिसे सियाराम उसी के मोटर सायकल में बिठाकर ले जाता था. कभी-कभी दूसरे गांव में 01-02 दिन रूक जाती है. सियाराम को भी उसके साथ में रूकना पडता था. जिसके बदले में यशोदा, सियाराम को 200 रूपये रोजी देती थी.

7 जुलाई को सियाराम की सास धिरमोतिन बाई यादव एवं ससुर उदय सिंह यादव सियाराम के घर ग्राम कोकोभाठा आये तब उन्हें पता चला कि सियाराम गांव के यशोदा बाई ध्रुव के साथ बाहर जाता है. तो कभी-कभी 01-02 दिन रात भी रूक जाता है. तब 7 जुलाई को शाम करीबन 06 बजे धिरमोतिन बाई ने यशोदा बाई ध्रुव को कहा कि मेरे दामाद को अपने साथ बाहर मत ले जाना. उसके बच्चे का तबीयत खराब रहता है.

उसी बात को लेकर 8 जुलाई को सुबह करीबन 07 बजे सियाराम के घर के सामने आकर यशोदा बाई ध्रुव सियाराम को चिल्ला रही थी. सियाराम ने यशोदा बाई ध्रुव को बोला कि दादी क्यों चिल्ला रही हो मैं तो तुम्हारे साथ में जाउंगा. इतने में उसका लडका घनश्याम ध्रुव भी आ गया और दोनों मां, बेटा सियाराम को अश्लील गाली गलौज कर गला को पकडकर नीचे जमीन में गिरा दिए और जान से मारने की धमकी देकर सियाराम के पैर को अपने पैर से दबा दिया, जिससे उसके दाहिने पैर, पंजा में चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी यशोदा बाई ध्रुव और घनश्याम ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें