छत्तीसगढ़ : Sex Racket का भंडाफोड़, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां
कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के रिहायशी कालोनी के एक मकान में रेड की कार्रवाई की हैं। बताया जा रहा हैं कि शहर के पाॅश कालोनी में स्थित तीन मंजिला मंकान में पिछले लंबे समये से सेक्स रैकेट (Sex Racket) का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मकान के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस जब कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो मौके से संदिग्ध हालत में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मामला हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के महाराणा प्रताप नगर कालोनी में पिछले लंबे समय से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित थी। दूसरे जिलों से लड़कियों को बुलाकर यहां ग्राहकों को परोसा जाता था।
रिहायशी कालोनी के बीचों-बीच देहव्यापार के इस कारोबार की शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। इसके बाद आज दोपहर कोरबा सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची,तब मकान में बाहर से ताला बंद था। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंची।