बागबाहरा : दूकान का ताला तोड़कर की सामानों की चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : दूकान का ताला तोड़कर की सामानों की चोरी

बागबाहरा के पोस्ट ऑफिस के बाजू में स्थित डेली निड्स की दूकान में बीती रात लगभग 20 हजार की चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं 03 थानापारा बागबाहरा निवासी आशीष कुमार देवांगन का डेली निड्स व चाय का टपरीनुमा दुकान है. आशिष रोज की भांति 8 जुलाई को रात्रि करीब 10:30 बजे दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था. 9 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे आशीष दुकान खोलने के लिए गया तो देखा कि उसके दुकान के एक तरफ का ताला लगाने वाला हुक टुटा हुआ था. दुकान का सामान बिखरा पड़ा था. 

दूकान से 150 पैकेट अलग- अलग कम्पनी के सिगरेट पैकेट कीमती करीब 15000 रूपये, 12 नग छोटा बड़ा फॉग परफ्यूम कीमती करीब 2000 रूपये, लाईटर छोटा बड़ा 150 नग कीमती करीब 1500 रूपये, 18 नग रेड बुल कीमती करीब 1200 रूपये, जुमला कीमती 19700 रूपये को कोई अज्ञात चोर दूकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें