दर्जनभर से ज्यादा गांव का मार्ग अवरुद्ध...नदी में तेज बहाव क... - CG Sandesh

दर्जनभर से ज्यादा गांव का मार्ग अवरुद्ध...नदी में तेज बहाव के चलते पुल हुआ क्षतिग्रस्त

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में थम-थमकर हो रह रहे बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं, वहीं आज सुबह भैयाथान ब्लाक के बड़सरा-करौंदामुड़ा मार्ग पर बना पुल नदी के तेज बहाव की वजह से बह गया।


बताया जा रहा है कि यह पुल लगभग 25 वर्ष पहले बनाया गया था, इस पुल से लगभग दर्जनभर से ज्यादा गांव जुड़े हैं। पुल के बह जाने की वजह से अब ग्रामीणों को कई किलोमीटर लंबी दूरी तय कर ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ेगा।

वहीं स्थानीय लोग इस पुल के मरम्मत की मांग कर रहे हैं, यह पुल बड़सरा सहित दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता था, पुल के बह जाने की वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं, राहत की बात यह रही कि जब यह पुल बहा तो इस पुल को कोई भी पार नहीं कर रहा था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें