बागबाहरा : मजदूर पर ब्लेड से हमला कर किया लहुलुहान, 4 के खिलाफ केस दर्ज
बागबाहरा के वार्ड नं 12 मण्डी तालाब के मेड के पास चार लड़कों ने एक व्यक्ति को गाली गलौज कर गर्दन, सिने और हाथ पैर में ब्लेड से हमला कर लहुलुहान कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गजेन्द्र यादव पिता वीर सिंग यादव उम्र 23 वर्ष निवासी 8 जुलाई को रोजी मजदूरी करने बागबाहरा गया था. रोजी मजदूरी कर वापस घर जा रहा था. रात्रि करीब 7 बजे मण्डी तालाब बागबाहरा के पास पहुंचा था. उसी समय गजेन्द्र को सम्राट सागर, बुधु, ईश्वर एवं एक अन्य लड़का शराब के नशे में जबरदस्ती गाली गलौज करने लगे.
गजेन्द्र ने चारो को गाली गुप्तार करने मना किया तो सम्राट सागर ने अपने पास रखे ब्लेड से गजेन्द्र के गले में तथा ईश्वर ने सीने में व हाथ पैर में ब्लेड मारा, जिससे उसे चोटे आई है. मारपीट करते समय चारों जान से मारने की धमकी दे रहे थे.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सम्राट सागर, ईश्वर , बुधु एवं एक अन्य लड़के के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.