बारिश से पहाड़ी राज्यों में बिगड़े हालात...दिल्ली में बाढ़ के च... - CG Sandesh

बारिश से पहाड़ी राज्यों में बिगड़े हालात...दिल्ली में बाढ़ के चेतावनी

देशभर में मानसून अभी अपने पूरे शबाब पर है और इस समय जमकर बारिश देखने को मिल रही है। रविवार के दिन देश कई राज्यों में बारिश के कारण स्थितिया खराब हो गई। पहाड़ी राज्यों में बारिश का रोद्र रूप देखने को मिला। हिमाचल, उत्तराखंड मे जमकर बारिश हुई और हालात खराब हो गए है। बताया जा रहा है 19 लोगों की मौत भी हो गई है।

वहीं बात राजस्थान की कर ले तो राजस्थान के कई जिलों में भी रविवार को जमकर बादल बरसे। झुंझुनूं और सीकर में बाढ़ के हालात पैदा हो गए जो जयपुर में भी दिनभर बारिश का दौर देखने को मिला। चारदीवारी में बारिश के कारण पानी भर गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें