सरायपाली : रोड़ पर धारदार चाक़ू लेकर लोगों को डराते युवक को पुलिस ने पकड़ा
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली के पास रोड़ पर धारदार चाक़ू लेकर लोगों को डराते धमकाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 9 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पतेरापाली आम रोड में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है. लोगो को डरा धमका रहा है.
सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और घेराबंदी किया. जहाँ शेख फयाज पिता शेख ग्यासुद्दीन उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली अपने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जिसमें प्लास्टिक का मुठ लगा हुआ कुल लंबाई 13.05 इंच मुठ की लंबाई 5.05 इंच फल की लंबाई 8 इंच करीब, मध्य की चौडाई करीब 1.5 इंच जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.