सरायपाली : 25 लीटर अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 25 लीटर अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 25 लीटर अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. 9 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहे है.

सूचना के बाद पुलिस मुखबिर के बताये स्थान बाजारपारा पुराना मंडी के पास सरायपाली में पहुंचकर घेराबंदी कर नवजीत सिंह उबोवेजा पिता हरभजन सिंह उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी बाजारपारा वार्ड नं. 10 सरायपाली एवं शिखर उपाध्याय पिता धर्मेन्द्र उपाध्याय उम्र 20 वर्ष निवासी महलपारा वार्ड नं. 15 सरायपाली को गिरफ्तार किया. 

दोनों के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर एक प्लास्टिक पालीथीन में 25 लीटर महुआ शराब किमती 5000 रू. को बरामद किया गया.

आरोपी नवजीत सिंह उबोवेजा व शिखर उपाध्याय का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें