महासमुंद : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न - CG Sandesh

महासमुंद : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

महासमुंद : जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कार्यपालन अभियंता ने तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 13 सिंगल विलेज एवं 03 रेट्रॉफ़िटिंग योजनाओं के लिए आमंत्रित ऑनलाइन निविदावार प्राप्त न्यूनतम दरों का अनुमोदन किया गया। 

साथ ही एन.ए.बी.एल लैब के दैनिक पारिश्रमिक में रखें कर्मचारियों के कार्य विधि विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा सहित अन्य योजना के तहत सभी जल प्रदाय योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए अप्रारम्भ कार्यों को शीघ्रता के साथ शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. एस. आलोक, कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार लोनारे सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें