बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोलिहादेवरी स्कूल में हुआ मतदाता शपथ वाचन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहा देवरी में स्वीप मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली, सीईओ जनपद पंचायत बसना तथा बी ई ओ बसना जे आर डहरिया जी के मार्गदर्शन में मतदाता शपथ वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया | मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों सहित शाला प्रबंधन विकास समिति के सभी सदस्य, पालक शिक्षक संघ के सदस्य एवं पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे| कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री एम एल मांझी एवं सांस्कृतिक - साहित्यिक प्रभारी श्री के भोई के निर्देशन में हुआ |
विद्यालय के व्याख्याता श्री डी के बारिक ने छात्र छात्राओं को बताया कि मतदान एक बुनियादी प्रक्रिया है जो एक देश की सरकारी प्रणाली को बनाती है| यह नागरिकों को अपनी सरकार चुनने में सक्षम बनाती है ¦ देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार, लाभ व दायित्व है | एक मतदान दूरस्थ मौद्रिक और सामाजिक व्यवस्था को आकार दे सकता है | व्याख्याता श्री बी के भाई ने शपथ वाचन करवाया