तुमगांव : ढाबा में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला, ढाबा मालिक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज
तुमगांव थाना क्षेत्र के ज्ञानी ढाबा में खाना खाने गए युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
रूपकुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 3 जुलाई को रात करीब 12:30 बजे मोहित साहू, गौतम साहू, खिलेश साहू, भूपेन्द्र साहू, छबी सिन्हा, महेश निषाद ज्ञानी ढाबा तुमगांव में खाना खाने गए थे. खाना मांगने पर आधा घन्टे बाद भी खाना नहीं ला रहे थे. ढाबा में बैठे अन्य लोगों को खाना दे रहे थे.
गौतम और उसके दोस्तों ने हमें खाना क्यों नहीं दे रहे हो कहा तो ढाबा वाला खाना नहीं मिलेगा यहां से चले जाओ कहने लगा और मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे हुए धारदार हथियार से गौतम साहू के सिना के निचे दाहिने साईड को मार दिया, जिससे वह घायल हो गया, उसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ज्ञानी ढाबा के मालिक के बेटे के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.