तुमगांव : सड़क हादसे में सायकल सवार घायल
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा अछोला मार्ग पर बाइक की ठोकर से सायकल सवार घायल हो गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून को भुलउराम सोनवानी दवाई लेने ग्राम अछोला सायकल से ग्राम जोबा के लिए निकला था. शाम करीबन 5 बजे भुलउराम सोनवानी सड़क हादसे में घायल हो गया. वह ग्राम जोबा अछोला मार्ग पर तालाब के पास वह रोड किनारे घायल अवस्था में पड़ा था. उसके सिर से खून निकल रहा था.
वही पास में मोटरसायकल क्रं. CG 06 D 1646 खडा था. मोटरसायकल का चालक भी खडा था, थोडे समय बाद डायल 112 वाहन से भुलउराम को अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोटरसायकल क्रं. CG 06 D 1646 के चालक के विरूध्द FIR दर्ज कर लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें