भाजपा बसना विधानसभा के समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार को घेरने के लिए विधानसभा के अनेक स्थानीय एवं प्रदेश व्यापी मुद्दों को लेकर बसना विधानसभा के समन्वय समिति की बैठक की गई इस बैठक में अनेक स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय मुद्दों के विषय मे चर्चा की गई ।
अपने अपने क्षेत्रों में दिख रहे ग्रामीण समस्या एवं प्रदेश व्यापी मुद्दों को कमेटी के सदस्यों ने चर्चा हेतु बैठक में रखा साथ ही इन गंभीर मुद्दों पर समन्वय समिति ने गंभीरता से विचार विमर्श कर अनेक विषयों को चुना जिनको लेकर आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन सहित आंदोलन कर प्रदेश के जनता तक इन बातों को पहुंचाने एवं प्रदेश सरकार के विरोध करने का निर्णय लिया गया । इस क्रम में बसना विधानसभा स्तरीय प्रथम धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन आगामी 19 जुलाई को तय किया गया है ।अपने अपने क्षेत्रों में दिख रहे ग्रामीण समस्या एवं प्रदेश व्यापी मुद्दों को कमेटी के सदस्यों ने चर्चा हेतु बैठक में रखा साथ ही इन गंभीर मुद्दों पर समन्वय समिति ने गंभीरता से विचार विमर्श कर अनेक विषयों को चुना जिनको लेकर आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन सहित आंदोलन कर प्रदेश के जनता तक इन बातों को पहुंचाने एवं प्रदेश सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया गया । इस क्रम में बसना विधानसभा स्तरीय प्रथम धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन आगामी 19 जुलाई को तय किया गया है । जिसमें बसना विधानसभा के पांचों मण्डल के कार्यकर्ता एवं आम जन सम्मिलित होंगे ।भारतीय जनता पार्टी ने कुछ मुद्दों को जनता के सामने लाना आवश्यक समझा जिससे प्रदेश सरकार की कमियां लोगो को पता चल सके इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश सरकार के नाकामी और विफलता को प्रत्येक विधानसभा में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन एवं जनता तक पहुंचाया जाए ।छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभाओं में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को सन्देश देने का काम किया जाएगा।जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने मंडलों में सम्पर्क से समर्थन और घर- घर संपर्क जैसे कार्यक्रम भी निरंतर चलते रहेंगे। बैठक में पुरन्दर मिश्रा,त्रिलोचन पटेल एवम अमरजीत छाबड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस बैठक में भाजपा जिला महासमुंद अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी,पूर्व क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा जी,भाजपा जिला महासमुंद संगठन प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणीग्राही जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बसना विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी,समन्वय समिति के संयोजक डॉ. एन. के.अग्रवाल जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी,पूर्व विधायक सरायपाली श्री त्रिलोचन पटेल जी,श्रीमती किरण अग्रवाल जी,मंडल अध्यक्ष गण श्री अनिल अग्रवाल जी,श्री माधव साव जी,श्री कृष्ण कुमार साहू जी,श्री नरेश सिंघल जी,मंत्री प्रधान जी,अखिलेश भोई जी,श्री ओमप्रकाश चौधरी जी,चंद्रकुमार पटेल जी,जुगल किशोर प्रधान जी,नवीन कुमार साव जी, उपस्थित रहे
प्रेष विज्ञप्ति जारी कर जिला के उपाध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सह संयोजक श्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने उक्त जानाकरी दी।