300 पदों पर की जाएगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन - CG Sandesh

300 पदों पर की जाएगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा 14 जुलाई को सुबह 11 से शाम चार बजे तक जनपद पंचायत मगरलोड में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल 300 पदों पर भर्तियां की जाएगी। 

रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक हो, प्लेसमेंट की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उक्त पदों के लिए वेतन योग्यता अनुसार है। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें