सांकरा : रोड़ किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से आ रही ट्रक ने मारी ठोकर
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकोट के पास NH 53 रोड किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ग्राम चिंतामणीपुर थाना किशोर नगर जिला अंगुला उडीसा निवासी नगेन कुमार प्रधान चंदन ट्रेवल्स कटक में ड्रायवरी का काम करता है.
9 जुलाई को पारादीप से ट्रक क्रमांक OD 05 AG 3666 में कोयला लोड करके रायपुर जाने के लिए निकला था. 11 जुलाई को रात करीब 02:40 बजे NH 53 रोड लोहराकोट के पास पहूंचा था. वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक को रोड किनारे खडा कर दिया था. रात करीबन 03:00 बजे ट्रक क्रमांक WB 33 E 8404 का चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर नगेन कुमार के ट्रक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसका ट्रक रोड के नीचे चला गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में किसी प्रकार का जनहानि नही हुआ है.
नगेन कुमार प्रधान ने घटना की सुचना थाने में दी. सुचना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.