सांकरा : रोड़ किनारे बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ आरोपी... - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ किनारे बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने 11 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पेन्ड्रावन रोड किनारे अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस ग्राम पेन्ड्रावन रोड किनारे पहुंची और घेराबंदी की, जहाँ पेन्ड्रावन निवासी धनेश राम बघेल पिता खिरसाय बघेल उम्र 45 साल सफेद जरकीन लेकर बैठा था. 

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे में रखा एक 5 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 2000 ML कीमती 400 रूपये मिला जिसे जप्त किया गया.

आरोपी धनेश राम बघेल का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें