सरायपाली : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्या... - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया

विकासखंड सरायपाली के जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बी बी कोसरिया खंड चिकित्सा अधिकारी , विशेष अतिथि टी आर धृतलहरे खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशांत जी राहटे प्रिंसिपल की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य किया गया जहां पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ बी बी कोसरिया ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी, गरीबी, कृषि भूमि की कमी व समाज में परिवारिक कलेश पैदा हो रहा है विश्व जनसंख्या दिवस के दिन विद्यालय परिसर मे पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है क्योंकि पौधे से हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है और हमने देखा है कि कोरोना महामारी के दौरान इसी ऑक्सीजन के कमी से बहुतों ने अपना जान गंवा दिए ।इस कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र यदु के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ,मुकेश मंजरवे, अधिकल्प यदु , श्रद्धा द्विवेदी ,संतोष कुमारी , एम बेहरा, किरण मौर्य ,अमित सिंह, विनय पांडेय, अनिल अवस्थी व अखिल प्रधान सुपरवाइजर एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें