बसना : पोटापारा के जंगल मे मिला डबल केजव्हील, ग्रामीणों ने ल... - CG Sandesh

बसना : पोटापारा के जंगल मे मिला डबल केजव्हील, ग्रामीणों ने लौटाया

बसना : पोटापारा के जंगल में लावारिश हालत में मिले केजव्हील को ग्रामीणों ने उसके मालिक को लौटाया. ग्रामीणों ने केजव्हील मिलने की जानकारी बसना के सोशल मीडिया यूजर रूपानंद साव को दी. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में सर्कुलेट किया, जिससे कुछ ही घंटो के भीतर मालिक का पता चल गया.

बंसूला निवासी डिलेश्वर साव पिता स्व. लालकुमार साव ने बसना आरक्षी केंद्र मे पूर्व मे बंसूला डीपा बाहरानार तालाब के खेत मे पड़े डबल केजविल की चोरी हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आज सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलते ही ग्राम पोटापारा जाकर देखा. जहाँ जांच करने के बाद डबल केजविल डिलेश्वर साव का ही होना पाया गया। बसना पुलिस की उपस्थिति मे पोटापारा के ग्रामीण जन उद्धव् पटेल,रघुनाथ साव, एवन पटेल, दिनेश साव आदि भाइयो ने ईमानदारी का परिचय देते हुए डबल केजव्हील को मालिक को प्रदान की।


अन्य सम्बंधित खबरें