महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर तीन मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम खट्टी के मयंक निषाद की मृत्यु सर्प काटने से होने पर उनके पिता रामेश्वर निषाद, विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम गिरना निवासी मयंक खेड़िया को बिच्छू काटने से मृत्यु होने पर उनकी माता कामता खेड़िया एवं विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम छिंदपाली की सुलोचना दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पति सोमनाथ के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें