CG : सरकारी काम में गड़बड़ी का मामला...दो पटवारियों को SDM न... - CG Sandesh

CG : सरकारी काम में गड़बड़ी का मामला...दो पटवारियों को SDM ने किया सस्पेंड

जाजंगीर-चाम्पा . सरकारी काम में गड़बड़ी करने वाले दो पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश SDM ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक महिला पटवारी भी शामिल है। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज किये जाने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें पटवारी श्रद्धा जांगड़े, पहनं 11, ग्राम – लगरा और पटवारी रंजित जांगड़े, पहनं 17, ग्राम – मेंऊ, तहसील – पामगढ़ शामिल हैं।



इनके संबंध में तहसील कार्यालय पामगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज करने के कारण, शासकीय कार्य के प्रति लापवाही प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 9 के तहत पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े और पटवारी रंजित जांगडे को एसडीएम पामगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसीलदार पामगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पामगढ़ किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें