महासमुंद : दो पहिया वाहन मरम्मत एवं इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण ... - CG Sandesh

महासमुंद : दो पहिया वाहन मरम्मत एवं इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण 24 जुलाई से होगी प्रारंभ

महासमुंद : निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) संजीव प्रकाश ने बताया कि महासमुंद जिले के युवकों के लिए 24 जुलाई से दो पहिया वाहन मरम्मत एवं इलेक्ट्रीशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। 

प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें