सिंघोड़ा : 1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोड़ा : 1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस ने 1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयसर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है.जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पॉइंन्ट्स पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी. इसी दौरान बरगढ ओडिशा की तरफ से एक लाल रंग के आयसर प्रो 3015 ट्रक क्रमांक MP 09 GG 9450 महासमुन्द की ओर आ रही थी.

मुखबिर के बताये अनुसार एक ट्रक एन.एच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुंची जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में सुनील भवर पिता डोगर सिंह भवर उम्र 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गेधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का सवार था. उसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या रखना, पूछे जाने पर पेड-पौधा रखना और पेड-पौधों को बरगढ ओडिसा से चितौड राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर टाल-मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा. 

जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई. वाहन के पीछे ट्राली में पेड-पौधा भरा हुआ था. जिसे हटाकर देखने पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला.

वाहन में कुल 16 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला. वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 04 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 1 करोड़ रूपये एवं आयसर ट्रक कीमती लगभग 12 लाख रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 1,12,00,000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और राजस्थान में बिक्री करने ले जाना बताया. भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें