बसना : शिक्षिका पर लगा शासकीय भूमि में अवैध निर्माण कर ईसाई मिशनरी चलाने का आरोप ! बर्खास्त करने की मांग.
बसना तहसील के ग्राम बंसुला में रहने वाली एक शिक्षिका के विरुद्ध गाँव के सरपंच सहित अन्य व्यक्तियों ने गाँव के मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर उसमे इसाई मिशनरीयों के काम करने और अवैध रूप से अनाथ आश्रम चलाने का आरोप लगाया है.
ग्राम पंच जन्मजय साव ने इसकी शिकायत प्रशासन से करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. सरपंच का कहना है कि शिक्षिका द्वारा अवैध अतिक्रमण कर इसमें इसाई मिशनरीयों के काम और अवैध रूप से अनाथ आश्रम चलाया जा रहा है, जिसमे कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
शिकायत की जाँच पर बुधवार को क्षेत्र के पटवारी मौके जाँच पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने पाया कि निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया है, साथ ही अनाथ बच्चे को रखा गया है.
जिस भूमि पर शिक्षिका का अवैध कब्ज़ा है वह ग्राम पंचायत अरेकेल में आता है, इस अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में जब शिक्षिका निलेंद्री तांडी से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने स्टाम्प के माध्यम से इस जमीन को ख़रीदा है. और ऐसा करने वाली वह अकेली नहीं है, और भी कई शिक्षक और शासकीय कर्मचारी है. जिन्होंने पंचायत में अवैध अतिक्रमण कर मकान बनायें हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासकीय कर्मचारी ही ऐसा करेंगे तो भविष्य में कैसे शासकीय जमीन सुरक्षित रह पायेगी. शासकीय जमीन के कब्जे को लेकर राजस्व विभाग को सक्रिय होना चाहिए साथ ही सम्बंधित विभाग को ऐसे कर्मचारी बर्खास्त कर देने चाहिए. और शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए.
आपको बता दें कि बसना नगर से जुड़े ग्राम अरेकेल में आये दिन अतिक्रमण किये जाने के मामले सामने आते हैं. सूत्रों की माने तो कुछ वर्ष पूर्व सरपंच और सचिव ने फर्जी प्रस्ताव बनाकर गाँव की कई शासकीय भूमि को अतिक्रमण करने दे दिया. जहाँ अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है.