CG : हड़ताल से वापस नहीं आने पर होगी कार्यवाही... हड़ताली स्व... - CG Sandesh

CG : हड़ताल से वापस नहीं आने पर होगी कार्यवाही... हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है ऐसे में सरकारी कर्मचारी भी अपनी मांगो को लेकर लगातार हड़ताल कर रहे है। इसी कड़ी में 3 जुलाई से प्रदेश के महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है। वहीं अब कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने जिले में हड़ताल करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 3 जुलाई से स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी अत्यावश्यक सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा है कि यह स्थिति अत्यंत खेद जनक है जो आपके कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं हठधर्मिता को प्रकट करता है।अतः आप सभी से अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से अपने कार्य पर उपस्थित होवें। कार्य पर उपस्थित न होने की दशा में आपके ऊपर एस्मा नियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगें। उक्त कथन के संबंध में अपना जवाब दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। अन्यथा आपके विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें