1932 के बाद पहली बार ये कारनामा कर टीम इंडिया ने बना डाला बड़... - CG Sandesh

1932 के बाद पहली बार ये कारनामा कर टीम इंडिया ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, हर कोई रह गया

वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में भारत अपनी पहली पारी खेल रहा है। इस पारी में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए है। इसके साथ ही पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने वो रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया जो टीम इंडिया पिछले 91 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हासिल नहीं कर पाई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत ने पहला टेस्ट 1932 में खेला था और तब से लेकर अब  तक भारत कभी भी बिना कोई विकेट खोए पहली पारी में विपक्षी टीम पर लीड लेने में कामयाब नहीं रहा था। लेकिन अब टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है।

लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी के दम पर हासिल किया है जिसने पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की। बता दें, इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रनों पर ही आलआउट कर दिया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें