बसना : बेटे के पानी मे डूबकर मौत होने की बात को लेकर महिला क... - CG Sandesh

बसना : बेटे के पानी मे डूबकर मौत होने की बात को लेकर महिला के साथ की गाली गलौज, केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पलसापाली में एक महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. दरअसल, 2-3 माह पूर्व 8 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गयी थी. इसी बात को लेकर बच्चे के पिता ने महिला के साथ गाली गलौज की.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पलसापाली निवासी उमाबाई सिदार विगत दस वर्षों से रसोईया का काम कर रही है. करीब दो-तीन माह पूर्व ग्राम पलसापाली निवासी मोतीलाल के 8 वर्षीय एकलौते बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गयी थी. जिसके कारण चंदन का पिता मोतीलाल 30 जून को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक उमाबाई सिदार को स्कूल की रसोईया बनी है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे एक मोटा लकड़ी का डण्डा को दिवाल में पटककर धमकी चमकी कर रहा था.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोतीलाल के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें