महासमुंद : 12वीं की छात्रा के अपहरण की शिकायत दर्ज
महासमुंद थाने में 12वीं की छात्रा के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी है. युवती के पिता ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 12 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई. वह आज तक वापस नही आई है.
आसपास मोहल्ले, रिस्तेदारो में पतासाजी के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो युवती को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की संदेह होने पर युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें