घर-घर मे दिखेगी छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, लोक परम्पराओं और त... - CG Sandesh

घर-घर मे दिखेगी छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, लोक परम्पराओं और तीज त्यौहारों हरेली की झलक

कबीरधाम जिले के घर-घर में छतीसगढ़ की कला संस्कृति, लोक परम्पराओं और तीज त्यौहारों हरेली की झलक दिखाई देगी। जिले के कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत और सभी नगर पंचायतों के माध्यम से राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई आकषर्क बहुरंगीय वार्षिक कलैंडर का वितरण सभी ग्राम पंचायतों के घर-घर में वितरण प्रारंभ हो गया है।

जिले के सहसपुर नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की कला - संस्कृति, तीज - त्योहार, हरेली और लोक परम्पराओं पर आधारित बहुरंगीय कलेंडर का घर-घर वितरण शुरू हो गया है। कलेक्टर जनमेजय के निर्देश पर मुख्यमंत्री के मंशानुरूप राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई बहुरंगीय वार्षिक कलेंडर के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और लोक पारम्परिक त्यौहारों की झलक अब घर-घर मे दिखाई देगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों द्वारा सहसपुर लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डो में जाकर घर-घर बहुरंगीय वार्षिक कलेंडर का वितरण की शुरुआत की गई है। नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्रके संचालित सार्वभौम पीडीएस दुकानों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और महिला समूहों के माध्यम से इस कलेंडर का वितरण प्रारंभ किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें