बसना : चार लोगों ने मिलकर की मारपीट, बचाने गयी पत्नी को भी प... - CG Sandesh

बसना : चार लोगों ने मिलकर की मारपीट, बचाने गयी पत्नी को भी पीटा

बसना क्षेत्र के ग्राम खेमडा के पास चार लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट की साथ ही बीच बचाव करने गयी पत्नी को भी पिटा. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, तहसील ऑफिस रोड अरेकेल निवासी लीना 14 जुलाई को अपने पति और बच्ची के साथ अपनी एक्टिवा बाइक से खेमडा की ओर घुमने गये थे. रात करीबन 10:45 बजे खेमडा तालाब शंकर मंदिर के पास पहुंचे थे.

उसी समय बसना निवासी आशिष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल एवं रामा अग्रवाल चारो एकराय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर चरणजीत सलूजा के हाथ को खीचकर मां बहन की अश्लील गाली गालौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

मारपीट से चरणजीत सलूजा को चोट लगी है तथा लीना बीच बचाव करने गयी तो चारो आरोपियों ने उसे भी गाली गलौज कर मारपीट की. जाते-जाते वे चारो लीना एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी देते चले गये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी आशिष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल व रामा अग्रवाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें