सांकरा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, ड्राईवर की दबकर मौत - CG Sandesh

सांकरा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, ड्राईवर की दबकर मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह के पास एनएच-53 रोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में ड्राईवर की दबकर मौके पर ही मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई को ट्रक क्रमांक CG 06 M 0388 को ड्रायवर राजबहादुर वर्मा महासमुंद से सरायपाली लेकर जा रहा था. दोपहर करीब 3:55 बजे ग्राम बल्दीडीह बडे पुलिया एनएच 53 रोड़ के पास पहूंचा था.

ट्रक चालक राजबहादुर द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से अनियंत्रित हो गयी और डिवाईडर से टकरा गयी, जिससे ट्रक पलट गयी. ड्रायवर राजबहादुर वर्मा ट्रक के सामने बॉडी में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर राजबहादुर वर्मा के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें